दरभंगा, मई 5 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव से सोमवार सुबह दो नाबालिग बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। लापता बच्चों की पहचान मो. इमामुद्दीन (12) और अब्दुल अर्श (12) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे और उनके पास स्कूल बैग भी था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9031827336 पर तुरंत सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.