फतेहपुर, जुलाई 28 -- फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ बिजली, पानी और सड़कों की बदहाल व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा ने कहा कि जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था के कारण किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं नहरों में भी पर्याप्त पानी न मिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक के बाद किसान ...