नोएडा, सितम्बर 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। आसान कर्ज का लालच देकर लोगों को फंसाने वाले साइबर ठग अब ब्लैकमेलिंग का भी सहारा ले रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे गिरोह के छह सदस्यों को सेक्टर-141 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, दो पासबुक, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो पर्स और 810 रुपये नगद बरामद किए हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि कुछ लोग निजी लोन ऐप के जरिए कर्ज लेने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 20 वर्षीय निशांत कुमार निवासी दिल्ली, 18 वर्षीय अनीस अली निवासी याकूबपुर, 20 वर्षीय आदित्य कुमार, 24 वर्षीय निक्की शर्मा और 20 वर्षीय शिवा निवा...