नई दिल्ली, मई 31 -- Cancer Weekly Horoscope, कर्क साप्ताहिक राशिफल (31 मई- 6 जून 2026): कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है। हफ्ते की शुरुआत में कुछ कामों को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। कई दिनों से जो काम टल रहे थे, उन्हें पूरा करने का मौका मिल सकता है। हालांकि बीच-बीच में मन थोड़ा परेशान भी रह सकता है। हर बात को लेकर ज्यादा सोचने की आदत इस सप्ताह आपको थका सकती है। इसलिए जितना जरूरी हो, उतना ही सोचें और बाकी चीजों को समय पर छोड़ दें।कर्क राशि का करियर राशिफल कामकाज के मामले में सप्ताह ठीक कहा जा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी राय भी ली जा सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो कोशिश जारी रखें, जल्द अच्छे मौक...