नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Cancer Weekly Horoscope 19-25 July 2026: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कामकाज और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलने का रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में दिन काफी व्यस्त रहेंगे। छोटे-छोटे काम बार-बार सामने आएंगे और कई बार घर से बाहर भी निकलना पड़ सकता है। फोन, संदेश और जरूरी बातचीत में भी समय बीतेगा। भाई-बहनों या किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने के योग हैं। किसी की दी हुई जानकारी आगे चलकर आपके काम आ सकती है। अगर यात्रा करनी पड़े तो जल्दबाजी करने से बचें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। मंगलवार से घर का माहौल पहले से शांत रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बैठकर किसी जरूरी विषय पर बात हो सकती है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने या रुका हुआ काम पूरा करने का मौका मिलेगा। गुरुवार के बाद मन हल्का रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने ...