प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। उत्तर भारत में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान को लेकर जाने-माने भूगोलविद् एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सविन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में मई-जून के दौरान तापमान बढ़ना सामान्य मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका मुख्य कारण कर्क रेखा के निकट सूर्य की सीधी किरणें हैं। उन्होंने कहा कि अल नीनो का प्रभाव भारतीय मानसून और वर्षा पर पड़ता है, न कि उत्तर भारत की गर्मी पर। इसलिए अल नीनो का सीधा संबंध मानसून से है, न कि उत्तर भारत के तापमान से। बताया, भूमंडलीय तापमान में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि का प्रमुख कारण मानवजनित गतिविधियां भी हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि अप्रैल के अंत से उत्तर-पश्चिम भारत और पाकिस्तान के मुल्तान-पेशावर क्षेत्र में ...