नई दिल्ली, अगस्त 17 -- ग्रहों की चाल के लिहाज से आने वाले कुछ महीने तीन राशियों के लिए खास रह सकते हैं। गुरु इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु 2 जून 2026 को कर्क राशि में पहुंचे थे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। वहीं शनि 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री हैं और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। गुरु और शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और कामकाज में बदलाव के संकेत दे रही है। खासतौर पर मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए अगले कुछ महीने अवसर लेकर आ सकते हैं।मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर धन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण है। गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं, जिसे धन, बचत और परिवार से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे मे...