देवघर, मई 26 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित करौं बाजार के आधा दर्जन से अधिक गलियों में बाजार वासियों द्वारा अपने-अपने घरों का गंदा एवं कीचड़ वाला पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। जिससे इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l इन दिनों करौं से सीरियां सड़क, केवट पाड़ा सड़क, बावड़ी पाड़ा सड़क सहित अन्य सड़कों पर कीचड़युक्त गंदा पानी बह रहा है l जिसका खामियाजा इन सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है l करौं बाजार में कर्णेश्वर महादेव मंदिर, धर्मराज मंदिर, कोटाल काली मंदिर, चंडी मंदिर रहने के कारण हमेशा लोगों को पूजा अर्चना करने के लिए इन्हीं सड़कों से होकर आना-जाना पड़ता है l जिससे श्रद्धालु गंदा व कीचड़ युक्त पानी से होकर ही पूजा अर्चना करने आते जाते हैं l सड़क पर गंदे पानी का बहाव होन...