करौं के आठ विद्यालयों में सोशल ऑडिट को लेकर बैठक आज
देवघर, जून 18 -- करौं,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रखंड के कई विद्यालयों में सोशल ऑडिट जून महीने में प्रखंड संसाधन केंद्र में अपराह्न 1 बजे से होगा l सोशल ऑडिट को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा द्वारा सभी चिन्हित विद्यालयों को पत्र भेजकर बीआरसी में सोशल ऑडिट कराने को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक 19 जून शुक्रवार को रखी गई है l प्रखंड के 8 विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराया जाना है। जिसमे आसनसोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बदियासंथाल टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकूपी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेडो, बघना टेकरा टोला, नव प्राथमिक विद्यालय गोदलीटोला और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बसकुपी महतो टोला शामिल है। जहां सोशल ऑडिट किया जाएगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.