देवघर, अप्रैल 12 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के नोनियाटांड़ गांव में आगामी 18 से 25 अप्रैल तक श्री श्री 1008 शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा l जिसे लेकर आयोजन समिति द्वारा 18 अप्रैल को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीण जी-जान से जुटे हुए हैं l दुबे मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पंडाल एवं यज्ञशाला बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है l शतचंडी यज्ञ के अवसर पर देश के विभिन्न इलाकों से आने वाले प्रवचनकर्ताओं द्वारा रात्रि में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा l कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है l शतचंडी यज्ञ को कांके मठ धनबाद एवं बनारस के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। ग्रामीणों द्व...