देवघर, मार्च 14 -- करौं,प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देशानुसार प्रखंड के 134 विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर सात तक की वार्षिक परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई l वर्ग प्रथम से लेकर सप्तम तक के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर परियोजना द्वारा सभी प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रश्न पत्र भेजा गया था l जिसको संकुल स्तर पर वितरण किया गया l प्रखंड के संकुल साधन सेवी द्वारा विद्यालयों को प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराया गया l प्रखंड के 134 विद्यालयों में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक आयोजित की गई l परीक्षा के अंतिम दिन गणित एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोज...