देवघर, जनवरी 12 -- करौं बाजार के हटिया में जीवित देवता के नाम से प्रसिद्ध गढ़वे बाबा की वार्षिक पूजा की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है l पूजा को लेकर मंदिर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। ग्राम प्रहरी के रूप में प्रसिद्ध गढ़वे बाबा की वार्षिक पूजा15 जनवरी गुरुवार को होगी l गुरुवार सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले का तांता लगा रहेगा l पूजा के अवसर पर लोग मिट्टी का बना घोड़ा, फल मूल, मिठाई, आदि का चढ़ावा बाबा गढ़वे को अर्पण करेंगे। वार्षिक पूजा को लेकर करौं हटिया परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा l मेले में करौं बाजार एवं आसपास के गांव से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे l पूजा की समाप्ति पर रात में मंदिर समिति द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। जिसको पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां उपस्थित रहेंगे। ज्ञा...