देवघर, जून 8 -- झारखंड समग्र शिक्षा परियोजना के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षा समागम का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विशेष क्लास का आयोजन किया गया। उसमें छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पठन-पाठन कराया गया। निर्देश के आलोक में प्रखंड के करौं कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय देवपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाराटांड़ सहित दर्जनों विद्यालयों में विभाग निर्देश के अनुसार शिक्षा समागम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि छात्र-छात्राओं को गर्मी की छुट्टी में विशेष रूप से सरकार द्वारा क्लास का आयोजन किया जाता है, ताकि छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास बना रहे, ताकि छात्र-छात्राओं का निकट भविष्य में र...