देवघर, मार्च 24 -- करौं। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहराजाल के बाउंड्री वॉल के समीप लगाया गया जलमीनार 3 महीना से बेकार रहने के कारण छात्र-छात्राओं व आने जाने वाले ग्रामीणों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। जलमीनार ठीक करने के दिशा में संबंधित विभाग द्वारा ठोस पहल नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीण व विद्यालय के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। जहां जलमीनार लगाया गया है, उसी रास्ते से राहगीर करौं, करमाटांड़, जामताड़ा आदि जगहों को आते-जाते हैं। प्यास लगने पर उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बेकार रहने से सबसे अधिक दिक्कत मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। गर्मी के मौसम में प्यास अधिक लगती है। बताया कि जलमीनार 3 महीने से बेकार पड़ा है। ग्रामीण महेश सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.