देवघर, जून 4 -- करौं प्रतिनिधि जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर बुधवार को करौं थाना पुलिस ने बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती के नेतृत्व में करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर के पास से करमाटांड़ की ओर जाने वाली सड़क पर दोपहर से शाम तक जांच की गई। सड़क से गुजरने वाले हर दो पहिया और चार पहिया वाहन रोके गये। पुलिस टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पीयूसी कागजात की बारीकी से जांच की। जिनके कागजात पूरे थे उन्हें जाने दिया गया, जबकि कमी पाए जाने पर कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने मौके पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी जान बचाने के लिए पहनें। उन्होंने दो पहिया चालकों से सी...