देवघर, मार्च 28 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय से सटे लगवां गांव में आयोजित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार देर रात को भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ l हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा पंडितों द्वारा कराया गया l प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी l मौके पर रात्रि बेला में भजन संध्या का आयोजन किया गया l भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक जोली छावड़ा द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया l उन्होंने कार्यक्रम का आगाज गजानन आ जाओ तुम्हें पुकारे आ जाओ, छम्म छम्म नाचे वीर हनुमाना, कहते हैं इन्हें राम का दीवाना से की l उन्होंने माता दुर्गा के अनेकों भजन बारी-बारी से प्रस्तुत कर लोगों को रात भर भक्तिभाव में सराबोर दिया l रात भर लोग भजन सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। इससे पूर्व ...