देवघर, फरवरी 17 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार के निकट गोरा गांव में श्री श्री 108 नवनिर्मित दुबे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l जिसके तहत ग्रामीणों द्वारा 18 फरवरी बुधवार को त्रिवेणी घाट से जलयात्रा का आयोजन किया जाएगा l नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वृंदावन से आए कथावाचक ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा कथावाचन किया जाएगा एवं भजन कीर्तन का भीआयोजन किया जाएगा l इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक मिश्रा द्वारा 19 फरवरी को भजनों की प्रस्तुती की जाएगी। वहीं 20 फरवरी को बाबा दुबे मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा पंडितों के मंत्रोचार के साथ किया जाएगा l ज्ञात हो कि ग्रामीणों के सहयोग से गोरा गांव में भव्य दुबे मंदिर का निर्माण कराया गया है। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है l समस्त ग्रामीण...