देवघर, फरवरी 27 -- करौं,प्रतिनिधि। विभाग के कार्य को अनदेखा करने के आरोप में जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर द्वारा प्रखंड अवस्थित तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का वेतन-मानदेय अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है l इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर द्वारा दिए गए आदेश में यह जिक्र किया गया है कि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठमेरखी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कझीयाटांड व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चपरिया द्वारा विभाग के आदेश का पालन नहीं करते हुए दिए गए हैबिटेशन मैपिंग सर्वे का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया l जिसके कारण इन विद्यालयों के पर कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर द्वारा तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...