देवघर, मई 24 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्रखंड अवस्थित तीन विद्यालयों के शिक्षकों से विभाग के निर्देश का अनुपालन नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है l प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मिश्रा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुगापहड़ी के विद्यालय प्रभारी 1 से 15 मई तक ई विद्या वाहिनी में शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है l प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण में बताया गया है कि ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति के अनुसार शिक्षकों का वेतन व मानदेय भुगतान किया जाता है। लेकिन तीनों विद्यालयों द्वारा 15 दिनों तक ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है l जो विभाग के आदेश का घोर उल्लंघन है l इन विद्यालयों के प्रभारी से अविलंब स्पष्टीकरण का ज...