देवघर, अगस्त 12 -- करौं, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय करौं के तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​योजना के नए दिशा-निर्देशों तथा पोर्टल के सुचारू संचालन व शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। ​प्रखंड की ​भागीदारी के तहत सेक्टर 1 व सेक्टर 2 की कुल 46 आंगनबाड़ी सेविकाओं को ​तकनीकी सहयोग करना। अजय पाठक ने कहा कि आईपीई प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी बारीकियों और पोर्टल संचालन के लिए तकनीकी टीम का सहयोग दिया जाना है। ​महिला पर्यवेक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और योग्य लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने में यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- पीएम मातृ वंदना योजना की सफलता को लेकर सेवि...