गुमला, जून 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृहस्वामी प्रियंका देवी ने शुक्रवार को सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार महेश साहू और उनकी पत्नी प्रियंका देवी गुरुवार शाम अपने पैतृक गांव गए हुए थे। शुक्रवार सुबह रिश्तेदार ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दंपति घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था।सामानों की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित कई कीमती सामान गायब हैं। यह भी पढ़ें- हरसुवार गांव के बंद घर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलि...