वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। करौंदी के धर्मजीत नगर के सामने मेन रोड पर बुधवार को स्थानीय नागरिकों ने बिजली का जर्जर खंभा न बदले जाने का अनोखे ढंग से विरोध जताया। उन्होंने खंभे पर फूल-माला चढ़ाई अगरबत्ती जलाकर आरती उतारी। बोले, खंभा लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ा है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द खंभा नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व रघुकुल यथार्थ ने किया। इस मौके पर वैभव विशेन, भोनु, बद्री प्रसाद, अश्विनी, बृजेश, शिवशंकर, रंजीत आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...