भभुआ, जून 26 -- बोरी में मिट्टी भरकर टूटे हिस्से पर सुरक्षा दीवार तैयार कर पानी के बहाव को रोका आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद की गई कार्रवाई (हिन्दुस्तान असर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की करौंदा वितरणी में करौंदा पुल के समीप पथ में हो रहे कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने अस्थायी मरम्मत कार्य कराया। यह भी पढ़ें- करौंदा वितरणी के कटे हिस्से की विभाग ने करायी मरम्मतकाम के विवरण विभाग द्वारा बोरी में मिट्टी भरकर टूटे हिस्से में सुरक्षा दीवार तैयार की गई, जिससे पानी के बहाव से हो रहे कटाव पर फिलहाल रोक लग गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान द्वारा 23 जून के अंक में 'पानी की धार से पथ में हो रहा कटाव' शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया गया था। इस खबर पर सिंचाई विभाग ने संज्ञान लिया और मरम्मत कार्य कराया...