कटिहार, मई 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गांव स्तर पर सरकारी सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से बनाए गए पंचायत सरकार भवन जिले में अपनी मूल भावना से भटकते नजर आ रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इन भवनों का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। जिले की 231 पंचायतों में से करीब 80 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि इन भवनों को क्रियाशील कर ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मगर कई पंचायतों में स्थिति सिर्फ कागजों तक सीमित दिख रही है। कुछ भवनों में स्थायी रूप से ताले लटके मिले तो कई जगहों पर नियमित कामकाज नहीं होने से ग्रामीणों को निराशा...