करोड़ों रुपये जीएसटी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़,
आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और सिधारी थाने की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर आजमगढ़ ले आई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सात जुलाई को जीएसटी विभाग ने इस मामले में सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के साथ ही सिधारी थाने की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही थी। इस दौरान यह प्रकाश में आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंकज इंटरप्राइजेज, भोलानाथ इंटरप्राइजेज, शिवम ट्रेडर्स और वीके इंटरप्राइजेज जैसी कई फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.