रायबरेली, अप्रैल 11 -- रायबरेली,संवाददाता। फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से करोड़ों रुपए का लोन लेने वाले दो और लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि शहर के हाथी पॉर्क के पास स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की ओर से कोतवाली में दर्ज कराए गए करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले मे दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अमित कनौजिया पुत्र रमेशचन्द्र निवासी सोसाइटी रसल कोर्ट डेलो नेट्स अपार्मटमेंट सेक्टर छह गोमती नगर विस्तार अहमामऊ लखनऊ और सत्यम पुत्र होरीलाल निवासी देवरी बुजुर्ग थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। सीओ सिटी अरूण कुमार ...