सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। आठवें जन औषधि दिवस पर आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के पीएम मोदी की कोशिशों के साथ शनिवार को एक और मजबूत कड़ी जुड़ी। करकी माइनर के अलावा राबर्ट्सगंज स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा। राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आमजन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पिछले आठ सालों में जन औषधि के जरिए आम जनता को मिल रहे फायदों के बारे में लाभार्थियों से जानकारी की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती...