किशनगंज, जनवरी 3 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों की लागत के बावजूद नगरवासियों को शुद्ध पेयजल से आज तक वंचित रहना पड़ा है। नगर में शहरी जलापूर्ति के तहत आयरनयुक्त पानी की आपूर्ति से जुड़ी सच्चाई सरजमीन पर अलग हकीकत बयां कर रही है। नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर आठ बेनी टोला स्थित आयरन मुक्त जलापूर्ति प्लांट प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे से दस बजे तक एवं शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक संचालित रहने से जुड़ा बोर्ड स्थापित रहने के बावजूद शुक्रवार अपराह्न साढ़े चार बजे हिन्दुस्तान रिपोर्टर के पड़ताल में बंद पड़ा मिला। इतना ही नहीं जलापूर्ति प्लांट की दीवार आयरन युक्त पानी के बहाव के कारण लाल रंग में नजर आया जलापूर्ति प्लांट के निकट निवास कर रहे नगर वासी मेहंदी हसन द्वारा अपने आवासीय परिसर में स्थापित शहरी जलापूर्ति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.