उन्नाव, मई 17 -- उन्नाव, संवाददाता। करोड़ों की भुगतान के मामले में जांच करना अफसर भूल बैठे है। डीपीआरओ ने बैठक के माध्यम से 25 मार्च को जांच की तारीख भी पक्की की थी। इसके बाद भी अभी तक जांच का दायरा सिर्फ अफसरों के दावों का तक सीमित रहा। जिले की गांव पंचायतों में 1,89,64,268 रुपये की सामग्री आपूर्ति के एक ही फर्म के खाते में भुगतान की जांच के लिए निर्देश दिए गए थे。

जांच के निर्देश उपनिदेशक पंचायती राज ने अपने पत्र के माध्यम से जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी सहरांवा असोहा को विकासखंड नवाबगंज, बिछिया, हसनगंज, पुरवा, सिकंदरपुर करन आदि ब्लाक में बड़ी मात्रा में सामग्री आपूर्ति करने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर डीपीआरओ ने बैठक का समय भी निर्धारित किया था। नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत...