मऊ, दिसम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। साड़ी चोरी के मामले में जेल में बंद गैंग लीडर होजैफा की अवैध 83 लाख 90 हजार 520 रुपये मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया। दो सप्ताह पूर्व उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गैंग लीडर होजैफा ने अपनी मां और बहन के नाम अलग-अलग बैंकों में अवैध धनराशि को जमा किया था। मामले का पर्दाफाश मंगलवार की शाम को अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। बताया कि अब तक साड़ी चोरी गैंग में शामिल गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अवैध अचल सम्पत्ति की भी जांच की जा रही है, जल्द ही अचल सम्पत्ति भी जब्त किया जाएगा। करोड़ों की साड़ी चोरी के मामले में शहर कोतवाली में कासिमपुरा निवासी गैंगलीडर होजैफा नसीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा शहर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.