रायबरेली, जून 28 -- ऊंचाहार,संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पाण्डेय का जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया तो वहीं उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए तैयार किए गए खाका की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होते हुए सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। मंत्री ने बसपा के एक पूर्व मंत्री पर बोला हमला बोलते हुए कहा कि बसपा की सरकार दूसरे नंबर के नेता व कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह वोट तो सभी जातियों का लिया और फायदा सिर्फ चुनिंदा रिश्तेदारों को दिया। मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने आयोजित जनसम्मान व साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। रविवार को क्षेत्र के नेवादा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह फौजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ...