करोड़पति बनने के झांसे में ऊखीमठ के व्यक्ति ने गवां दिए डेढ़ करोड़
देहरादून, सितम्बर 22 -- साइबर ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर उखीमठ, रुद्रप्रयाग के 54 वर्षीय व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। इस साल जनवरी से लेकर हाल तक पीड़ित साइबर ठगों के दिए खातों में रकम जमा करते गए। करोड़पति बनने के सपने कई लोगों से लाखों रुपये उधार लिए और कर्जदार बन गए हैं। मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उखीमठ क्षेत्र के किणझाणी निवासी कमल सिंह से ठगी में साइबर अपराध थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया कि ठगी की शुरुआत इस साल 14 जनवरी को हुई जब पीड़ित कमल सिंह ने फेसबुक पर आ रहे कौन बनेगा करोड़पति ऑनलाइन गेम में चेहरा पहचानो गेम खेलना शुरू किया। इस गेम में एक चेहरा पहचानने पर 8.5 लाख रुपये की ईनामी राशि निर्धारित की गई थी। पहली बार जीतने पर नितिन नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.