गोंडा, अगस्त 10 -- मनकापुर (गोंडा), संवाददाता। प्रसिद्ध शिव मंदिर करोहानाथ मंदिर के कपाट श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्त और कांवड़ियों के लिए सुबह साढ़े तीन बजे ही खोल दिए गए। सोमवार को करोहानाथ मंदिर को रंगबिरंगी झालरो एवं फूलमाला से अंदर से बाहर तक सजाया गया। जलाभिषेक के लिए लोग समय से मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक करने के बाद पूजन अर्चन किया। पुलिस प्रशासन व मंदिर प्रबंधन कमेटी ने जगह जगह बैरीकेडिंग कराकर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पौराणिक मान्यता है कि जो भी भक्त भोले के दरबार करोहानाथ मंदिर पर आकर श्रद्धा भाव से जो मांगता है वह पूरी हो जाती है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 1905 में स्थापित गौरीशंकर मंदिर बना आस्था का बड़ा केंद्र खासकर महिलाएं पुत्ररत्न की प्राप्ति के लिए जलाभिषेक करके भोलेनाथ से मांगती है तो उनके घर में किलकार...