नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या इंस्टीट्यूट से डिग्री हासिल कर लेने भर से करियर में सफलता की गारंटी नहीं मिलती। शुरुआती कामयाबी अंतिम नतीजा नहीं होती। बहुत बार किस्मत ने आपके लिए कुछ और ही लिखा होता है। काबिलियत के बावजूद भी नौकरी नहीं मिलती। ऐसे में कुछ लोग निराश हताश होकर हार मान बैठते हैं तो कुछ अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए नया रास्ता तलाशते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे 23 वर्षीय युवक की कहानी वायरल हो रही है जिसने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Delhi) से बीटेक किया पर उसे कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी नहीं मिली। ये वो संस्थान हैं जहां 50 लाख से करोड़ तक के पैकेज मिल जाते हैं। औसत पैकेज ही करीब 20 लाख का होता है। झटका लगने के बाद इस युवक ने सरकारी नौकरी की तैयारी की।...