लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार, संवाददाता। पांच प्लेटफार्म वाला टोरी जंक्शन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता है। कोयला और बॉक्साइट ढुलाई के लिहाज से यह स्टेशन रेलवे के लिए बड़ा राजस्व केंद्र है। प्रतिमाह सैकड़ों कोयला एवं बॉक्साइट रैक यहां से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए भेजे जाते हैं, जिससे करोड़ों रुपये का मासिक राजस्व प्राप्त होता है। स्टेशन परिसर स्थित स्टैंडों से भी नियमित वसूली होती है। इतने बड़े आर्थिक महत्व के बावजूद टोरी जंक्शन पर यात्री सुविधाएं आज भी नाम मात्र की हैं। सुरक्षा, निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो सकी हैं। शुक्रवार को घटी एक घटना ने इन कमियों को एक बार फिर उजागर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल घटना ने एक बार फिर टोरी जंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.