नई दिल्ली, अगस्त 20 -- अगर आप स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट हैं, तो Google के पास आपके लिए एक शानदार तोहफा है। गूगल भारत में छात्रों को एक साल के लिए Google AI Plus सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है, जिससे उन्हें बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के Gemini के AI टूल्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यह पूरी तरह से मुफ्त होगा और इसमें कोई छिपा हुआ खर्च नहीं है। भारत में 'Google AI Plus' की आम तौर पर कीमत 399 रुपये प्रति महीना है, जिसका मतलब है कि छात्रों के लिए 12 महीने के इस ऑफर की कीमत लगभग 4,800 रुपये है। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने Gemini में पढ़ाई से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जैसे कि छात्रों के लिए खास हब, स्टडी नोटबुक, इंटरैक्टिव विजुअलाइजेशन और बेहतर रिसर्च टूल्स।Google AI Plus से स्टूडेंट्स को क्या मिलता है? मुफ्त Google AI Plus प...