देवघर, मई 10 -- चितरा, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर कई जगहों पर बदहाली और उपेक्षा का शिकार है।

स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति थाना क्षेत्र के लगवां पंचायत अंतर्गत दनरबाद गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व बने स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। लाखों रुपए खर्च कर भवन तो तैयार कर दिया गया, लेकिन आज तक यहां न चिकित्सक की नियुक्ति हुई और न ही दवा की व्यवस्था की गई। परिणाम स्वरूप यह केंद्र ग्रामीणों के लिए सुविधा केंद्र बनने के बजाय केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।

ग्रामीणों की उम्मीदें ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब सामान्य बीमारी, प्राथमिक उपचार, गर्भवती महिलाओं की जांच और जरूरी दवाएं गांव...