कौशाम्बी, जून 25 -- सिराथू ब्लॉक के 79 ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनाए जा चुके हैं। सरकार की मंशा है कि गांव को पूरी तरह स्वच्छ रखा जाए इस लिए गांव-गांव बनाए गए हैं। बावजूद इसके क्षेत्र की ग्रामसभाओं में जहां जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है वहीं नौ गांवों में आरआरसी संचालन वाहन के अभाव में पूरी तरह से ठप है। ब्लॉक के 79 गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से आरआरसी (कूड़ा घर) बनाए गए हैं। 70 ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रहण करने के लिए बकायदा वाहन भी खरीदे जा चुके है। स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर यानी आरआरसी और कूड़ा पृथक्करण केंद्र अधिकतर गांव में बदहाल हो चुके हैं। ज्यादातर गांवों में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था ठप है। ई-रिक्शा और अन्य संसाधन बेकार पड़े हैं तो कई केंद्र शोपीस बनकर रह गए ...