सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बना थाना खुद ही पहुंच से बाहर हो जाए, तो इसे विडंबना ही कहा जाएगा। जिले के बोखड़ा प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से बना आधुनिक 'मॉडल थाना' भवन आज भी सुनसान खड़ा है, न पुलिस पहुंच पा रही और न आम लोग। करीब दो वर्ष पूर्व तैयार इस आलीशान भवन को विभाग ने पुलिस प्रशासन को सौंप दिया, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि आज तक यहां थाना शिफ्ट नहीं हो सका है। वजह साफ है कि, भवन तक जाने के लिए न पक्की सड़क है और न ही कोई सुगम रास्ता। ऐसे हालात में सवाल उठता है कि जब पुलिस ही मौके तक नहीं पहुंच पाएगी, तो आम लोगों को त्वरित सुरक्षा कैसे मिलेगी? आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन पिछले करीब दो वर्षों से उपयोग के इंतजार में खड़ा है, लेकिन पहुंच मार्ग के अभाव में 'सफेद हाथी' साबित हो रहा है। बोखड़ा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.