शामली, अगस्त 8 -- पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जलालाबाद शाखा में सामने आए चर्चित करोड़ों के घोटाले की जांच का दायरा लगातार बढता जा रहा है। गिरफ्तार किए गए गबन के मुख्य आरोपी के खाते से अन्य खातों में हुए लेनदेने को लेकर पुलिस ने 126 खातों को जांच के दायरे में लिया। इनमें कई खातों में संदिग्ध लेनदेन हुआ है जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। इसमें कुछ सफेदपोश लोगों के खातें भी शामिल बताए जा रहे है। पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। उधर अलग से विभागीय जांच भी जारी है। जलालाबाद की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के करीब तीन करोड़ रुपये के गबन का मामला करीब तीन माह पहले उजागर हुआ। इस पर तब से ही बैंक मंडलीय स्तर पर जांच जारी है। वहीं इस गबन के आरोप में बैंक मित्र अंकुर सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसमें अभी तक बैंक के जिम्मेदारी अधिक...