नई दिल्ली, फरवरी 8 -- बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की रोजमर्रा की घटनाओं के वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो कभी अपनी मां से बात करते हुए वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपने फैंस से मिलते हुए वीडियो बनाते हैं। ऐसे में अब हाल ही में, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी घटना शेयर की जिससे वह बहुत इम्प्रेस हुए। उनके इस वीडियो को देखकर आप भी तारीफ करेंगे?गार्ड ने वापस लौटाया अनुपम का क्रेडिट कार्ड दरअसल, रविवार को अनुपम खेर ने संजय नाम के एक गार्ड की ईमानदारी की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'संजय यादव जी, आप बहुत महान आदमी हैं। मेरा सुबह मॉर्निंग वॉक जाते समय, क्रेडिट कार्ड गिर गया था, ...