बुलंदशहर, फरवरी 26 -- लखावटी उपडाकघर में हुए करीब दो करोड़ 50 लाख 91 हजार के गबन मामले में डाक विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डाक अधीक्षक जीएल शर्मा ने बाबू श्रीगोपाल और एमटीएस जयप्रकाश को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस फर्जीवाड़े में सीबीआई की जांच और तत्कालीन उपडाकपाल की आत्महत्या के बाद से ही विभाग में जांच चल रही थी। पूरे मामले में अब फिर कार्रवाई के बाद मामला चर्चाओं में आ गया है। वहीं कार्रवाई के बाद डाक विभाग में भी हड़कंप मच गया है। ये था मामला फर्जी टिकटों से लगा रहे थे विभाग को चूना आरोप है कि मई 2023 से नवंबर 2024 के बीच लखावटी डाकघर में फर्जी डाक टिकटों का खेल चल रहा था। दिल्ली, नोएडा और राजस्थान समेत कई शहरों के फर्जी टिकटों के जरिए डाक बुक की जा रही थी। खेल तब खुला जब 26 नवंबर को दिल्ली का एक युवक 3,8...