करोड़ों के गबन के आरोप पर बैंक के बाहर भाकियू (अ) का धरना
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की रिंग रोड स्थित शाखा में खाताधारकों की रकम में कथित भारी गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बैंक परिसर के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक रुपक राणा पर बुढ़ाना, बड़कता, नगवा, अटाली और कुरथल सहित कई गांवों के किसानों व मजदूरों की लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये की जमा पूंजी लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। धरने की कमान संभाल रहे युवा मंडल प्रभारी ठा. कुशलवीर सिंह ने कहा कि लोगों ने बच्चों की शादी और बीमारी जैसी आपात जरूरतों के लिए पाई-पाई जोड़ी थी। भाकियू ने मांग की कि दोषी पूर्व प्रबंधक पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और खाताधारकों की राशि ब्याज सहित वापस दिलाई जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.