फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस ने तावडू में कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार से 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी हेरोइन को 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को तावडू सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी की। पुलिस के अनुसार संदिग्ध कार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया...