फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- विभिन्न राज्यों से होने वाली करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के तार फिरोजाबाद से भी जुड़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड एवं पेपर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का यह खेल खेला गया है। साइबर क्राइम के इस मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने जांच के बाद में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में लाखों रुपये की धनराशि आई थी, जिसमें से कुछ धनराशि को आरोपियों के खातों में भी फ्रीज कराया गया है। वहीं बड़ी धनराशि आरोपियों द्वारा पहले ही निकाली जा चुकी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से कई बैंक पासबुक, चैकबुक के साथ एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। वहीं कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं साइबर फ्रॉड से कई अन्य लोगों के लिंक जुड़ने की भी आशंका है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप ...