लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम लखनऊ ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शुक्रवार को दो बड़े स्थलों पर कार्रवाई कर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद जागीर और अशरफ नगर में प्रशासनिक टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्रवाई में औरंगाबाद जागीर में खसरा संख्या 803, 805, 843, 1145 व 1146 की करीब 0.557 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे हटाए गए। यहां लोगों ने बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग, दुकान और टीनशेड डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 7.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, अशरफ नगर में खसरा संख्या 734/1 की लगभग 500 वर्गमीटर भूमि पर अवैध बाउंड्रीवॉल और प्लॉटिंग कर कब्जा किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.