नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं। हालांकि, मैदान से बाहर 'हिटमैन' का लाइफस्टाइल किसी सुपरपावर से कम नहीं है। हाल ही में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखे रोहित शर्मा भले ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन क्रिकेट में उनका जलवा आज भी बरकरार है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके शानदार कार कलेक्शन में दिखता है। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी और हाई-स्पीड गाड़ियां मौजूद हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के पास मौजूद ऐसे ही 5 लग्जरी कारों के बारे में।टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) रोहित ने हाल ही में अपने गैराज में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शामिल किया है। प्रीमियम सिल्वर फिनिश वाली यह कार न केवल मॉडर्न है, बल्कि पर्यावर...