नवादा, फरवरी 1 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज पीएचसी परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है। करीब सात करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण कराया गया है और यह भवन 6 सितंबर 2024 से चालू है। लेकिन इस अस्पताल में अब तक आम रोगियों के अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लिहाजा मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी जांच घरों का सहारा लेना पड़ रहा है। विशेष परिस्थिति में उन्हें नांलदा और नवादा जिला मुख्यालय जाना पड़ जाता है। गौरतलब है कि हरेक माह प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां प्रसव पूर्व जांच की जाती है। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अल्ट्रासाउंड ...