करोड़ों की लागत से बनी सिंचाई नहर बदहाल, किसानों ने चंदा जुटाकर शुरू की मरम्मत
लातेहार, जून 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सिंचाई नहर की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकारी स्तर पर कोई पहल नहीं होने के कारण किसानों ने स्वयं आगे बढ़कर चंदा एकत्र किया और श्रमदान के माध्यम से नहर की सफाई एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के किसानों की समस्या परहाटोली क्षेत्र के किसान पितरूस लकड़ा, ज्योति कुजूर, राजकिशोर टोप्पो, जनमतूस बरवा, एनोर किंडो ने बताया कि बांध से लेकर डूमरडीह स्थित पहले फॉल तक नहर में भारी मात्रा में मिट्टी और गाद जमा हो गई है। इसके चलते पानी का प्रवाह बाधित हो गया है और सिंचाई का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नहर पर निर्भर किसानों के सामने धान सहित अन्य फसलों की खेती पर संकट गहराने लगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.