रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि रामगढ़ कैंट क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित वेंडिंग जोन की उपेक्षा के कारण शहर में अव्यवस्था और जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खुदरा सब्जी विक्रेता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में बुधवार छावनी परिषद के मुख्यअधिशासी अधिकारी विवेक कुमार सिंह से मुलाकात कर इस समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि वेंडिंग जोन का उद्देश्य सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित कर यातायात को सुचारु बनाना था, लेकिन वर्तमान में यह जोन बदहाल स्थिति में पड़ा है और इसका सही उपयोग नहीं हो रहा है। इसके चलते सब्जी, फल विक्रेता मुख्य सड़कों और चौराहों पर दुकानें लगाने लगे हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है। आम नागरिकों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...